तबादले के बाद लिपिक ने नहीं दिया चार्ज, सीएमओ ने दर्ज कराया मुकदमा।
अयोध्या।
अयोध्या गैर जनपद स्थानांतरण के तीन साल बाद भी लिपिक ने अपने पटल से संबंधित कार्य हस्तांतरित नहीं किया। कार्यों में बाधा उत्पन्न होने पर अब सीएमओ ने लिपिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
कोतवाली अयोध्या में दर्ज एफआईआर में सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि लिपिक मोहम्मद अकमल का वर्ष 2021 में मैनपुरी जनपद में तबादला हो गया। लेकिन तबादले के बाद अब तक उन्होंने अपने पटल से संबंधित कार्यभार किसी को ग्रहण नहीं कराया है। आयुष्मान योजना से संबंधित फाइल भी उन्होंने गायब कर दी है। इस समय आरोग्य मित्रों ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल किया है। लेकिन उससे संबंधित कागजात न होने से न्यायालय में सही तथ्य प्रस्तुत करने में दिक्कत हो रही है।
कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
शादी का झांसा देकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुटेरी… Read More
अवैध खनन में जेसीबी व दो ट्रैक्टर पकड़े। कूरेभार सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना… Read More
श्रीहनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास ने तोड़ी पुरानी परंपरा, श्रीरामलला को अर्पित किया छप्पन भोग।… Read More
18 मण्डलों में स्थापित होगी फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब, मिलेगा रोजगार। लखनऊ। लखनऊ उत्तर… Read More
टूटी सदियों पुरानी परंपरा, तीर्थ पुरोहित ने किया "बही लेखन" परंपरा का निर्वहन। अयोध्या। अयोध्या… Read More
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More