ड्यूटी के दौरान पीएसी जवान की मौत।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी श्रीरामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात पीएसी का एक जवान ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से गुरुवार सुबह निधन हो गया। मृतक जवान की पहचान राम हर्ष यादव (53 वर्ष) निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है। वह पीएसी की 30वीं बटालियन में तैनात थे।
मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।वहा मौजद साथी जवानों ने उन्हें तुरंत एंबुलेंस से श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पोस्टमार्टम और पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है तथा जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है।