
सुलतानपुर जिले में एक किसान से डेढ़ लाख रुपए लेकर उसे 2240 रुपए की रसीद पकड़ाना बिजली विभाग के अवर अभियंता को महंगा पड़ गया है। पीड़ित की शिकायत पर अयोध्या मंडल के मुख्य अभियंता ने अधिशाषी अभियंता को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्हें एक सप्ताह में रिपोर्ट मंडल अधिकारी को सौंपना है। उच्च अधिकारी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। यह मामला है कोतवाली देहात थाना अंतर्गत नकराही ग्राम सभा से जुड़ा है। यहां के रहने वाले इखलाक अहमद ने बीते दिनों निजी नलकूप विद्युत संयोजन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि विद्युत वितरण खंड प्रथम के अवर अभियंता राम जनम ने किसान से डेढ़ लाख रुपए लिया और उसे 2240 रुपए की रसीद थमा दिया। उसने आपत्ति किया तो कनेक्शन नहीं देने की धमकी दी गई। अंत में किसान इखलाक ने UPPCL के अध्यक्ष के पास मामले की शिकायत किया।
मुख्य अभियंता अयोध्या परिक्षेत्र ने शिकायत करता के प्रार्थना पत्र और शपथ पत्र के आधार पर केएनआई के अवर अभियंता के खिलाफ जांच कमेटी बनाया। जिसमें अधिशाषी अभियंता वेंकटरमन को जांच अधिकारी नामनित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब किया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More