
अयोध्या जिले में राम पथ समेत छह ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी नितीश कुमार के साथ बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने त्योहारों से पहले समस्याओं के निस्तारण की प्रशासन से मांग की है। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने अयोध्या में आगामी त्योहारों जन्माष्टमी राम बरात गणेश पूजा एवं दुर्गा पूजा से पहले रामपथ और फतेहगंज ओवर ब्रिज से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को उठाया। मनोज ने कहा कि त्योहारों से पहले फतेहगंज ओवर ब्रिज निर्माण से उत्पन्न समस्याओं को जल्द दूर किया जाए । त्योहारों से पहले सर्विस लेन का निर्माण कराया जाए, ताकि जन्माष्टमी , दुर्गा पूजा के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा और राम बारात के दौरान लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
जिलाधिकारी नितिश कुमार ने समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि त्योहारों से पहले राम पथ को चलने लायक बना दिया जाएगा। इसके साथ ही फतेहगंज ओवरब्रिज के पास ही रास्तों को समतल कर दिया जाएगा। समिति के अन्य मांगों पर भी पूरा करने का आश्वासन दिया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More