डीएनए टेस्ट की मांग करने वाले महिला विरोधी : अभय सिंह।
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर आए हसीएम योगी के साथ हुई मीटिंग में गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह भी शामिल हुए।
अयोध्या। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक से निकलने के बाद मीडिया के समक्ष गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह, मीडिया द्वारा सवाल पर उन्होने कहा वह मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में चर्चा किये,एक अन्य सवाल पर जबाब देते हुए उन्होंने कहा भदरसा रेप कांड में पीड़िता के डीएनए टेस्ट की बात करने वाले महिला विरोधी हैं !देश में महिलाओं की पूजा होती है।
गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने भदरसा मामले पर डीएनए टेस्ट करने वालों को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि डीएनए टेस्ट की मांग करने वाले महिला विरोधी है। यह देश महिलाओं का सम्मान करता है। महिलाओं का डीएनए टेस्ट नहीं कराता है। यहां मां दुर्गा पूजी जाती है, लक्ष्मी मां के रूप में पूजी जाती है। मां सरस्वती पूजी जाती है। जो लोग भी डीएनए टेस्ट की बात करते हैं उन्हें अपने अंर्तमन में झांकना चाहिए। यह महिला विरोधी बात है। मां बहनों का अपमान करने वाली बात है। उन्होंने बताया कि वह सड़क, नाली आदि समस्याओं को लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने व्यवस्था ठीक कराने की बात कही है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More