ठंड से ठिठुरते लोगों को मिला अलाव का सहारा, ग्राम प्रधान ने जलाया अलाव
बीकापुर_अयोध्या।
बीकापुर तहसील क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के साथ ही ठंड का सितम बढ़ने लगा है। लाख दावों के बावजूद ठण्ड से बचाव की प्रशासन की व्यवस्था मात्र कागजों पर दिखाई पड़ रही है। अलाव जलवाने के नाम पर सम्बंधित कर्मचारियों द्वारा मात्र खानापूर्ति ही की जा रही है। लेकिन ऐसे में कुछ समाजसेवी ठंड से ठिठुरते लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड बीकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव ने ठंड से ठिठुरते लोगों के अपने स्तर से अलाव जलवाने की व्यवस्था की है।
अशोक यादव ने बताया की सर्दी का सितम बढ़ रहा है। लोग ठण्ड से कांप रहे है। ऐसे मे ठण्ड से ठिठुरते लोगों के लिए ग्राम पंचायत मे मेरे द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। क्षेत्र के रामनगर चौराहा पर अलाव जलवा दिया गया है। शीघ्र ही आवश्यकता अनुसार अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं ग्रामीण राजेश मिश्रा, नन्द कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार, रामकुमार ने बताया की ग्राम प्रधान अशोक यादव का यह एक सराहनीय कार्य है। परन्तु प्रशासन को भी शीतलहर को देखते हुए कस्बे के सार्वजनिक स्थलों पर समुचित अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More