अयोध्या उत्तर प्रदेश

ठंड का प्रकोप जारी, कोहरे के चलते 14 घंटे की देरी से चल रहे हैं ट्रेन।

ठंड का प्रकोप जारी, कोहरे के चलते 14 घंटे की देरी से चल रहे हैं ट्रेन।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा है। इसके साथ ही कोहरा भी छाया है, जिससे गलन भरी ठंड में और इजाफा हो रहा है। कोर के चलते आवागमन प्रभावित हो रहा है। अयोध्या आने वाली कई ट्रेनें दो से 14 घंटा देरी से आ जा रहे हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिनों तक यथा स्थिति बनी रहेगी, हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत अयोध्या मंडल में पिछले 15 दिनों से शीतलहर जारी है। गुरुवार को धूप निकलने से थोड़ी राहत लोगों को जरूर हुई, लेकिन शनिवार को एक बार फिर सुबह घना कोहरा छा गया है। सुबह के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी तक शीतलहर का प्रतीक जारी रहेगा। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप भी निकालती रहेगी, जिससे लोगों को राहत जरूर मिलेगी।

अयोध्या और आसपास के जनपदों में घना कोहरा छाया हुआ है। यू कहे तो शीतलहर जारी है। कोहरे का सबसे बड़ा असर रेल यातायात पर पड़ा है। अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट आने वाली ट्रेन 1 घंटे से लेकर 14 घंटे तक की देरी से चल रही है।

editor

Recent Posts

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More

22 hours ago

“हर घर जल योजना” में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण।

"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More

1 day ago

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की टीम ने की कार्रवाई।

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216