अयोध्या उत्तर प्रदेश

ट्रेन में महिला सिपाही से बर्बरता करने वाला ढेर।

ट्रेन में महिला सिपाही से बर्बरता करने वाला ढेर।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में  अभी कुछ दिन पहले चलती ट्रेन में महिला सिपाही से बर्बरता करने वाले आरोपी अनीश को STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में दो आरोपी पकड़े गए हैं। जबकि क्रास फायरिंग में एक दरोगा और दो सिपाही जख्मी हुए हैं। ये एनकाउंटर अयोध्या के पूराकलंदर के छतरिवा पारा कैल रोड पर हुआ।

वहीं, इसी मामले में करीब 40Km दूर इनायतनगर इलाके में एक और मुठभेड़ हुई। इसमें दो और आरोपियों की घेराबंदी पुलिस ने की। यहां आरोपी विशंभर दयाल और एक अन्य आरोपी पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार STF को आरोपियों के बारे में इनपुट मिला कि वो इनायतनगर में छिपे हुए हैं। घेराबंदी होने पर ने अनीश, विशम्बर और आजाद ने पुलिस वालों पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में विशम्बर और आजाद घायल हो गए। इनायतनगर से अनीश भागने में कामयाब रहा।

इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी। अनीश खान भागकर करीब 40Km दूर पूराकलंदर इलाके में छिप गया। इस इनपुट पर पुलिस ने उसको घेर लिया। सरेंडर करने के लिए कहा। मगर अनीश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। यहां दो तरफा गोलियां चलीं। जिसमें अनीश घायल हो गया। पुलिस उसको जिला अस्पताल अयोध्या लेकर पहुंची। जहां अनीश का इलाज शुरू किया गया। लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। इस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष पूराकलंदर रतन शर्मा भी घायल हो गए हैं। उनके हाथ में गोली लगी है। 2 अन्य सिपाहियों के भी चोटिल होने की जानकारी मिल रही है। उनका भी जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

दरअसल, सरयू एक्सप्रेस में 30 अगस्त को महिला हेड कॉन्स्टेबल के साथ बर्बरता हुई थी। खून से लथपथ महिला कांस्टेबल ट्रेन की सीट के नीचे मिली थी। शरीर के निचले हिस्से में कपड़े नहीं थे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। महिला कांस्टेबल की हालत अभी भी ठीक नहीं है। उनका लखनऊ के केजीएमयू में ट्रीटमेंट चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, अनीश और उसके दोनों साथी चोरी करते हैं। ट्रेन में अमूमन कूरेभार इलाके से लेकर मनकापुर तक। 30 अगस्त को भी वो लोग बोगी में चढें थे। बदमाशों के मुताबिक, बोगी में रोशनी कम थी। उन्हें नहीं पता था कि इस बोगी में महिला कांस्टेबल है। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने महिला कांस्टेबल पर हमला कर दिया। इस मामले में पूछताछ अभी जारी है।

editor

Recent Posts

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More

21 hours ago

“हर घर जल योजना” में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण।

"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More

1 day ago

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की टीम ने की कार्रवाई।

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216