
सुल्तानपुर जिले से अयोध्या ड्यूटी करने आयी महिला सिपाही सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में घायल मिली है। घटना के 12 घंटे बाद में पुलिस के हाथ खाली है। गम्भीर अवस्था में सिपाही को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके बयान का इंतजार कर रही है। जिसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ सके। महिला सिपाही से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस के लिए यह घटना चुनौती बनी हुई है।
एसपी रेलवे पूजा यादव ने बताया कि सुबह जानकारी मिली कि सरयू एक्सप्रेस में एक महिला मुख्य आरक्षी घायलावस्था में मिली। जीआरपी अयोध्या के द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया। मुकदमा पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। महिला सिपाही सुल्तानपुर में पोस्टेड है उनकी ड्यूटी अयोध्या में लगी थी। सम्भवतः नींद आने की वजह से वह मनकापुर पहुंच गयी। वापसी में अयोध्या आ रही थी।
एसओ जीआरपी ने बताया कि मामले में धारा 332, 353, 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More