c1e25e14 1a75 4662 b371 9ecbf0a06a07 1766493604023 - ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री को आरपीएफ ने साहसिक रेस्क्यू में बचाया।

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री को आरपीएफ ने साहसिक रेस्क्यू में बचाया।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री को आरपीएफ ने साहसिक रेस्क्यू में बचाया।

c1e25e14 1a75 4662 b371 9ecbf0a06a07 1766493604023 - ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री को आरपीएफ ने साहसिक रेस्क्यू में बचाया।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के रुदौली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस (15716) से उतरते समय एक यात्री अचानक फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के पायदान के बीच बुरी तरह फंस गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ क्षणों के लिए पूरे स्टेशन का माहौल दहशत में बदल गया और यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर एक पर तब हुई, जब ट्रेन के रुकते ही यात्री सामान्य रूप से नीचे उतर रहे थे। अचानक एक यात्री का संतुलन बिगड़ा और वह खतरनाक स्थिति में प्लेटफॉर्म की दीवार और कोच के बीच जा अटका। थोड़ी सी देरी जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन घटना स्थल पर मौजूद आरपीएफ टीम ने सेकंडों में स्थिति संभाल ली।

आरपीएफ चौकी इंचार्ज  बिना देर किए अपने साथ मौजूद जवानों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने तुरंत सबल मंगवाकर प्लेटफॉर्म के उस हिस्से को तोड़ना शुरू किया, जहां यात्री फंसा था। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद आरपीएफ ने तेजी और सूझबूझ के साथ कड़ी मशक्कत कर यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू के दौरान प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू के सफल होने बाद राहत की लहर दौड़ पड़ी। घायल यात्री को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि समय पर मदद मिलने के कारण उसकी हालत अब स्थिर है। इस घटना के कारण किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस को लगभग 19 मिनट अतिरिक्त ठहरना पड़ा। सुरक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे की यात्रा पर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *