जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के सरकटिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव खेत में ट्यूबवेल के छत से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार की सुबह रौनाही थाना क्षेत्र के जमुनिया बाग मजरे पिलखावां निवासी अयोध्या प्रसाद (25) पुत्र मोतीलाल का शव ट्यूबवेल की छत के छल्ले में लटका ग्रामीण ने देखा। जिसकी सूचना उनके गांव में आकर दिया। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। घटना गांव से 500 मीटर दूर की है। बताया जाता है कि अयोध्या प्रसाद की पत्नी की बुआ यहां सरकटिया में रहती हैं। शुक्रवार को वह यहां झाड़-फूंक कराने के लिए आया था। शनिवार सुबह उसका शव लटकता मिला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक अवसाद में चल रहा था, फिर भी जांच-पड़ताल चल रही है। परिजन कोतवाली रुदौली में तहरीर देने गए हैं। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More