गोंडा - उत्तरप्रदेश

टप्पेबाज ने एटीएम कार्ड बदलकर पीड़ित के उड़ाए 70 हजार।

टप्पेबाज ने एटीएम कार्ड बदलकर पीड़ित के उड़ाए 70 हजार।

गोंडा।
गोंडा जिले में टप्पेबाज ने एक युवक से धोखाधड़ी कर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 70 हजार रूपये उड़ा लिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित की मां ने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। परेशान पीडिता ने एसपी से मिलकर घटना बताई तो एसपी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर करनैलगंज पुलिस मे अज्ञात टप्पेबाज के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। करनैलगंज नगर के मोहल्ला सकरौरा पश्चिमी निवासिनी नूरी सबा (पत्नी) मोहम्मद अतीक के मुताबिक उसने 14 मार्च को अपने बेटे हसनैन को अपने पति का एटीएम कार्ड देकर पैसा निकालने भेजा था‌। हसनैन ने जायसवाल पुस्तक भंडार सकरौरा चौराहा के समीप लगे हितासी एटीएम बूथ पर पैसा निकालने गया तो वहां एक टप्पेबाज ने उसके बेटे को बातचीत में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। पैसा न निकलने पर हसनैन कार्ड लेकर वापस घर लौट गया।
दूसरे दिन 15 मार्च को वह खुद बेटे को साथ लेकर एचडीएफसी बैंक गयी और पैसा न निकलने पर अपना बैलेंस जानने के लिए पासबुक प्रिंट कराया तो पता चला कि पिथले दो दिन में उसके खाते से नौ बार में 70 हजार 426 रूपये निकाले जा चुके हैं।
पीडिता ने फौरन अपना एटीएम बंद कराया और नगर कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। पीड़िता नूरी सबा ने बताया कि रिपोर्ट न दर्ज होने पर उसने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से संपर्क किया तब जाकर उसकी रिपोर्ट लिखी गयी।
कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216