झाड़ियों में मिला युवक का शव।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले से प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि किसी का फोन आने पर युवक रात को बाइक लेकर निकला था। शुक्रवार दोपहर उसका शव पड़ोस के गांव में झाड़ियों में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दी है। चांदा कोतवाली क्षेत्र के खरगूपुर निवासी अजय निषाद पुत्र श्रीराम का शव शुक्रवार को इसीपुर गांव के बगल पाया गया। राहगीरों ने फौरन डायल 112 को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई। परिवार वालों को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची मृतक की मां समेत अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

युवक के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि अजय प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले ही वह प्रयागराज से घर आया था। गुरुवार रात 10 बजे के आस पास उसके मोबाइल पर फोन आया था। वह घर स बाइक लेकर निकला और देर रात तक घर नहीं लौटा। उससे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

चांदा कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ लंभुआ अब्दुस सलाम ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216