अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान डाभासेमर के कृषि फार्म की झाड़ियों में शनिवार देर रात एक युवक का शव मिला। जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान सुशील कुमार तिवारी पुत्र शत्रुहन तिवारी निवासी पूरे बीरबल थाना इनायतनगर जनपद के रूप में हुई है। युवक की मौत कैसे हुई और वह यहां तक कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चल सका है। न ही घटनास्थल के पास किसी तरह के खून या संघर्ष होने के निशान मिले हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक की पैंट की जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर उसके घरवालों को सूचित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि मृतक नशे का आदी था। इससे उसके परिवारीजन भी परेशान थे। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More