
अयोध्या में शुक्रवार मूसलाधार बारिश हुई। 62.8 MM बारिश से शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। राम नगरी के कालोनियों के सड़कों और पार्कों में भी बारिश का पानी भर गया है। बारिश से सबसे अधिक किसान खुश नजर आ रहे है। क्योंकि यह सीजन में सबसे अच्छी बारिश है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं सरयू नदी का जल स्तर एक बार फिर खतरे के निशान का पार कर गया है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। गुरुवार देर रात गोंडा, बस्ती, अयोध्या, अंबेडकरनगर समेत कई जनपदों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह होते ही बूंदाबांदी मूसलाधार बारिश के रूप में तब्दील हो गया। लगातार बारिश के चलते शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी कर दिया।
आचार्य नरेंद्र कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग मौसम वैज्ञानिक डॉ सीता राम मिश्र के अनुसार अयोध्या जिले में करीब 62.8 MM रिकॉर्ड की गई। जो इस मौसम की सबसे अच्छी बारिश है। आगामी 24 घंटों में जिले में छुटपुट बारिश की संभावना है।
अयोध्या में एक बार फिर सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। केंद्रीय जल आयोग के अयोध्या प्रभारी डॉ अमन चौधरी ने बताया कि गिरिजा बैराज से पानी नदी में छोड़े जाने के कारण जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार का 92.840 पर पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से 11 सेमी ऊपर है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More