अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

जेसीबी संचालकों से वसूली में दरोगा व सिपाही लाइन हाजिर।

जेसीबी संचालकों से वसूली में दरोगा व सिपाही लाइन हाजिर।

अंबेडकरनगर।
अंबेडकरनगर प्रशासन चुनाव में व्यस्त था तो पुलिसकर्मी जेसीबी संचालकों से अवैध उगाही करने में जुट गए। कई संचालकों की शिकायत का अधिकारियों ने संज्ञान ले लिया। मतदान और मतगणना बीतते ही अब ऐसी शिकायत पर एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कड़ा रुख अपनाते हुए इब्राहिमपुर थाने के एक दरोगा व हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।
लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिसकर्मियों की मनमानी कई क्षेत्रों में बढ़ने के मामले सामने आए थे। इक्का दुक्का जगहों से शिकायत मिलने पर डांट फटकार कर सुधार करा दिया गया। हालांकि इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र से बीते दिनों ही यह शिकायत आई कि मिट्टी आदि के काम में लगी जेसीबी के संचालकों को परेशान किया जा रहा है। मशीनों को पकड़ लिया जाता है और लंबी उगाही की कोशिश होती है।

टांडा सीओ शुभम कुमार ने पूरे प्रकरण से एसपी को अवगत कराया। एसपी ने उन्हें जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। यह रिपोर्ट आते ही मतगणना के बाद अब एसपी डॉ. कौस्तुभ ने इब्राहिमपुर थाने के दरोगा अनिल सिंह जबकि हेड कांस्टेबल विजय गुप्त को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू करा दी।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को बृहस्पतिवार को वायरलेस संदेश देकर कहा कि इस तरह की कोई भी हरकत सामने आई तो थाना प्रभारियों की भी जवाबदेही तय होगी। उनके क्षेत्र में यदि कोई सिपाही या दरोगा ऐसी हरकत कर रहा है तो सभी थाना प्रभारी इसकी रिपोर्ट भेजेंगे। ऐसा न होने पर उनकी भी संलिप्तता मान ली जाएगी।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216