जेल से फरार बंदियों की तलाश जारी, तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली।

अयोध्या।
अयोध्या जिला कारागार से गुरुवार को फरार हुए दो बंदियों के मामले में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। फरार बंदियों की तलाश के लिए पुलिस और एसओजी की तीन टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले गुरुवार को जेल से बंदी गोलू अग्रहरि और शेर अली बाउंड्री वॉल फांदकर फरार हो गए थे।
मामले में उप महानिरीक्षक कारागार, अयोध्या परिक्षेत्र शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के आधार पर जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र के विरुद्ध निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है। जेलर जितेन्द्र कुमार यादव और उप कारापाल मयंक त्रिपाठी सहित आठ अन्य जेल कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था।
मामले में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए उनके मूल गृह स्थानों और रिश्तेदारियों में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार बंदियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More