अयोध्या उत्तर प्रदेश

जेल जाने की आई नौबत तो कम हुई ड्रोन की अफवाह।

जेल जाने की आई नौबत तो कम हुई ड्रोन की अफवाह।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में अफवाहें फैलाने वालों के जब जेल जाने की नौबत आई तो ड्रोन दिखने की सूचनाएं आनी कम हो गईं । पिछले दो दिन से जिले में ऐसी इक्का-दुक्का शिकायतें ही दर्ज कराई गईं। इनमें भी ड्रोन की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों ने बगैर पुष्टि के समाचार वायरल करने और अफवाहें फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिले में पिछले हफ्ते से ड्रोन उड़ने और चोरों के आने की अफवाहें फैल रही थीं। ग्रामीण इलाकों में इसका अधिक प्रभाव था। सोशल मीडिया पर इसे खूब वायरल किया जा रहा था। 112 पर शिकायत आने से पुलिस मौकों पर पहुंचती, तो कोई भी इसकी पुष्टि नहीं करता था। अफवाहों का बाजार इतना गर्म हुआ कि लोग रात भर पहरेदारी करने लगे। तमाम जागरूकता के बावजूद नियंत्रण नहीं हुआ तो पुलिस ने सख्ती शुरू की।

बीते 16 सितंबर को आईं 45 शिकायतें, 38 पर कार्रवाई
आंकड़ों के अनुसार 16 सितंबर को जिले में सर्वाधिक 45 शिकायतें मिलीं। इनमें कहीं भी ड्रोन और चोरों की पुष्टि नहीं हुई तो 38 लोगों को पुलिस थाने पर लाई। रात पर पूछताछ के बाद सभी का चालान किया गया। 17 सितंबर को 18 जगहों से ऐसी ही सूचनाएं मिलीं। वहां भी किसी ने ड्रोन की पुष्टि नहीं की, बल्कि सभी ने किसी से सुनने का दावा किया। इनमें भी 11 लोगों पर कार्रवाई की गई। इन्हीं कार्रवाइयों का असर रहा कि 18 सितंबर को सिर्फ चार शिकायत मिलीं। वह भी फर्जी होने से दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इसके अगले दिन सिर्फ एक शिकायत मिली और उसके बाद से सिलसिला खत्म हो गया है।
अफवाहों की वजह से खंडासा और रौनाही क्षेत्र में कुछ लोगों ने तीन राहगीरों को चोर समझकर पीट दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई थी। दोनों मामलों में केस दर्ज करके पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसे लेकर जिले भर में अलर्ट जारी है। जहां से भी शिकायतें आई थीं, संबंधित टीम वहां पहुंची, लेकिन न तो ड्रोन की पुष्टि हुई ना ही कहीं चोरी की सूचना मिली। बगैर पुष्टि के या बिना स्वयं देखे किसी तरह की अफवाह न फैलाएं। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216