
सुल्तानपुर जिले गांव के ही बाप बेटे ने अगवा कर एक किशोरी की हत्या कर दी। तहरीर पर पुलिस ने बाप बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। आरोप है पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय मृतक किशोरी के परिजनो को ही धमका रही है। डरे सहमे किशोरी के परिजन डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के कटरा इसौली गांव से जुड़ा है। मंगलवार को डीएम के जनता दर्शन में परिजनो के साथ पहुंचे, बसंत लाल निषाद ने बल्दीराय एसएचओ पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना कि बीते 10 फरवरी को गांव के ही बाप बेटे अर्जुन व राम रुप ने उनकी बेटी को अगवा कर हत्या कर दी। शव को रसूलाबाद मुसाफिरखाना जंगल में फेक दिया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
आरोप है बल्दीराय पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय मृतक किशोरी के परिजनो को प्रताड़ित कर रही है।थाना थानाध्यक्ष बल्दीराय मृतक किशोरी के परिजनो को ही आरोपी बना रही। बसंत लाल निषाद ने डीएम को बताया कि मंगलवार को थानाध्यक्ष बल्दीराय उनके बेटी व दामाद को थाने पर बैठाए है। डीएम ने जांच कराने का आश्वासन देते हुए परिजनों को घर भेज दिया।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More