images 9 1 - जिला अस्पताल के फिजिशियन ने काउंसलर से माफी मांगी।

जिला अस्पताल के फिजिशियन ने काउंसलर से माफी मांगी।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

जिला अस्पताल के फिजिशियन ने काउंसलर से माफी मांगी।

images 9 1 - जिला अस्पताल के फिजिशियन ने काउंसलर से माफी मांगी।

अयोध्या।

अयोध्या जिला अस्पताल में शुक्रवार को फिजिशियन व मानसिक रोग विभाग की काउंसलर के बीच हुए विवाद का पटाक्षेप हो गया है। फिजिशियन ने काउंसलर से माफी मांगी और काउंसलर ने भी कार्रवाई न चाहते हुए सुलह कर लिया।

मानसिक रोग विभाग की काउंसलर शिखा राय ने फिजिशियन डॉ. प्रशांत द्विवेदी पर अभद्रता करने, धक्का देकर कुर्सी से गिराने समेत अन्य आरोप लगाते हुए प्रमुख अधीक्षक से शिकायत की थी। शनिवार को दोनों पक्ष प्रमुख अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित हुए और आपस में सुलह- समझौता कर लिया।

प्रमुख अधीक्षक डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि अब उनमें कोई विवाद शेष नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *