अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह तथा उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में पुलिस ने विधायक व उनके समर्थकों को क्लीन चिट दे दी है, जबकि विवेचना में प्रकाश में आए चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किया है। आरोप पत्र पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह आदेश सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय की अदालत से गुरुवार को हुआ है। मामले में अगली पेशी 12 जनवरी को तय की गई है।
विवेचना के विवेचक ने आईपीसी की धारा – 147 निकालते हुए अभय सिंह तथा उनके कई समर्थकों की नामजदगी गलत बताते हुए उनको क्लीन चिट दे दी। कूढ़ा केशवपुर के दीपक, गद्दौपुर के विकास, भिटौरा के सुनील व गौहनिया के राजकुमार का नाम प्रकाश में लाते हुए इनके खिलाफ जानलेवा हमला जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किया।
क्या था मामला।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता विकास सिंह निवासी देवगढ़ ने 18 फरवरी 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि वह कबीरपुर से निमंत्रण कर मया बाजार की तरफ जा रहे थे। चौराहे पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गोसाईगंज अभय सिंह अपने काफिले को लेकर सामने आ गए और हमलावर हो गए। जब हम लोग भागने लगे तो पीछे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे। वह भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी का समर्थन कर रहे थे ।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More