
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक जहरीले जंतु के काटने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के शुक्लहिया मंगारी गांव निवासी शेषमणि पुत्र शिव प्रताप शुक्ला रविवार रात खेत में फसल की सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने कट लिया। कुछ देर बाद तबीयत ज्यादा खराब होने पर रात करीब 10 बजे के आस पास परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले आए। जांच पड़ताल के बाद इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और मेमो द्वारा सूचना कोतवाली भेज दिया।
चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल लाने से पूर्व मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा करवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More