
अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र में जमीन की खरीद फरोख्त के नाम पर एक और गड़बड़झाला प्रकाश में आया है। एक मेडिकल दुकानदार को बैनामा तो कर दिया गया लेकिन जब वह कब्जा लेने पहुंचा तो पता चला कि मौके पर जमीन ही नहीं बची है। पीड़ित की ओर से धोखाधड़ी और धमकी का केस दर्ज कराया गया है। मेडिकल की दुकान चलाने वाले का कहना है कि उन्होंने तथा अशोक जायसवाल व सियाराम जायसवाल ने उसरू गाँव निवासी रामदेव पुत्र त्रिभुवन की मदद से विजयलक्ष्मी पत्नी बैजनाथ से मानसनगर स्थित 3 विस्वा जमीन का बैनामा लिया था। मौके पर कब्जा करने गए तो अन्य बैनामेदार पहुंच गए और बताया कि प्लाट के पूरे हिस्से का पहले ही बैनामा हो चुका है और अब कोई जमीन नहीं बची है। इस बात की तस्दीक करने विपक्षी के पास गया तो उसको धमकी देकर भगा दिया गया।
पीड़ित ने बताया की उसने सीओ सिटी को शिकायत देकर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More