images 7 - जन्मदिन मनाने जा रहे,युवक की सड़क हादसे में मौत।

जन्मदिन मनाने जा रहे,युवक की सड़क हादसे में मौत।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

जन्मदिन मनाने जा रहे, युवक की सड़क हादसे में मौत।

images 7 - जन्मदिन मनाने जा रहे,युवक की सड़क हादसे में मौत।

बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट मिल्कीपुर मार्ग पर पीएमटी डिग्री कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय मोहम्मद लारेब अहमद की मौत हो गई। उनके दोस्त मोहम्मद ओवैस घायल हो गए। दोनों दोस्त बाइक पर सवार थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद मोबीन और ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया। चिकित्सक धर्मेंद्र रंजन ने जांच के बाद लारेब को मृत घोषित कर दिया।
ओवैस की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से परिजन उन्हें मंडली अस्पताल ले गए। मोबीन ने बीकापुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
मृतक लारेब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद मोबीन का भतीजा था। वह अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर से परिवार में शोक की लहर है। घायल ओवैस का दर्शन नगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *