छेड़खानी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर में समूह की महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को बल्दीराय पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसका सीएचसी में इलाज चल रहा है। करीब 13 दिन पूर्व अपने साथी के साथ मिलकर आरोपी ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था।
सीओ बल्दीराय सौरभ सावंत ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि इरफ़ान किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने उसे घेरा, शारदा सहायक खंड 16 नहर बघौना के पास पहुंचते ही, उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में गोली इरफ़ान के दाहिने पैर में लगी और वो गिर गया। जिसके बाद पुलिस उसे सीएचसी बल्दीराय लेकर आई जहां उसका इलाज चल रहा है।
सीओ ने बताया कि आरोपी इरफ़ान व शिव बहादुर (लाला) पर 26 जुलाई को समूह की एक महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि ऑफिस जाते समय दोनों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए, उसका दुपट्टा खींच लिया था।
पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में रेप का एक केस दर्ज है। वहीं एसओ आरबी सुमन ने बताया कि आरोपी शिव बहादुर लाला को पकड़ने के लिए टीम दबिश दे रही है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More