छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला किशोरी का शव।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महांवा पूरे भैरव गांव में रविवार को यह घटना सामने आई।
मिली जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार की (पुत्री) खुशी का शव उनके घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। किशोरी ने साड़ी के किनारे को फाड़कर रस्सी बनाई और रोशनदान के सहारे फंदा लगाया। घटना के समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था, जो मामले को संदिग्ध बनाता है।
घटना की जानकारी ग्राम प्रधान के पति ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महिला उप निरीक्षक और उप निरीक्षक आशीष कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।