
अयोध्या श्रीरामनगरी में दर्शन पूजन को आए छत्तीसगढ़ निवासी एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु का शव अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के हाईवे बाईपास स्थित एक होटल के कमरे में मिला है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोहारा थाना क्षेत्र निवासी श्रद्धालुओं का एक दल दर्शन पूजन के लिए रविवार को अयोध्या पहुंचा था। दल के लोग साकेत पेट्रोल पंप के निकट हाईवे किनारे एक होटल में रुके थे। होटल के कमरे में ही देर रात 60 वर्षीय भोलाराम पटेल की मौत हो गई।
मृतक की पत्नी धर्मिन बाई ने बताया कि आवाज देने और हिलाने डुलाने पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो मामले की जानकारी उन्होंने दल के अन्य सदस्यों और होटल स्टाफ को दी । मामले की जानकारी पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है ।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More