छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने श्रीरामलला के दरबार में लगाई हाजिरी।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के राज्यपाल श्रीरामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अयोध्या पहुंचे। भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। श्रीराम का दीदार कर वे भाव विभोर हो गए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का दर्शन कर रहा हूं, लंबे समय तक जो संघर्ष चला है, मेरी भी इसमें भूमिका रही है। आशा थी एक समय आएगा, जब भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाप्रभु का दर्शन करने के लिए अपनी पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचा हूं। प्रभु श्रीरामलला का दर्शन करने के बाद जीवन धन्य हो गया।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More