
सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर गांव में दबंगों ने बीती रात हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दिया। चुनावी रंजिश में मामला अंजान पाया है। पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।
महमूदपुर निवासी रणजय सिंह पुत्र स्व. राज किशोर सिंह ने तहरीर देते हुए उल्लेख किया है कि 12 जुलाई की रात मैं कटका बाजार से लौट रहा था। गांव स्थित इंटरलॉकिंग प्लांट पर जैसे ही पहुंचा सामने से गांव के मान सिंह उर्फ मोनू व शान सिंह उर्फ शानू सुतगण जंग बहादुर सिंह एवं लालजी सिंह पुत्र वीर बहादुर सिंह व शिवम सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। मैं व मेरे साथ गांव के चन्दन सिंह पुत्र राजमणि सिंह व गाड़ी चालक कृष्ण गोपाल तिवारी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हल्ला-गुहार व फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोगों के पहुंचने पर दबंग लोग गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।
थानाध्यक्ष गोसाईगंज ने कहा कि पीड़ित रणजय सिंह की तहरीर पर मान सिंह, शान सिंह, शिवम सिंह और लालजी सिंह के खिलाफ पर धारा 307, 504, 506 के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More