यूपी में बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने हिटवेव जारी किया है। मौसम के वैज्ञानिकों की माने तो अगले 24 घंटे में तापमान बढ़ सकता है। इतने लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और बिना किसी की जरूरत के घर के बाहर ना निकले। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बढ़ गई है। लोग घर के बाहर भी निकलना दूभर हो गया है हालांकि मौसम विभाग ने अभी अगले 24 घंटे तक कोई राहत न देने की जानकारी देते हुए धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए आगे के तापमान में वृद्धि होने की भी आशंका व्यक्त की है मौसम विभाग के मुताबिक 42.5 डिग्री सेल्सियस में अभी 3.5 डिग्री और बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने एवं हवा के सामान्य गति से आगे भी पश्चिमी ही चलने के आसार हैं। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अयोध्या जनपद के साथ अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी समेत 1 दर्जन जनपदों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं बताया कि आगे 24 घंटों में कोई राहत नही मिल सकता है। वहीं उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह के बाद ही मानसून पहुंच सकता है। जिसके बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More