
चार लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में सोमवार को इसकी 19 वीं क़िस्त जारी की गई। इसके तहत जिले के 4 लाख 26 हजार 728 किसानों के खाते में 85 करोड़ 80 लाख रुपए भेजे गए हैं। खाते में सम्मान की धनराशि आते ही किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेती किसानी में किसानों को लाभ प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत की गई थी। इसके तहत पंजीकृत किसानों को यह धनराशि आवंटित की जाती है। अब तक जिले में 18 बार किसानों को इस सम्मान निधि का लाभ मिल चुका है। जिले में कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों को ही यह सम्मान निधि प्रदान की जाती है।
उ.प्र. कृषि निदेशक प्रदीप कुमार कनौजिया के अनुसार सरकार की ओर से लगातार किसानों के लिए योजनाएं लाई जाती है। सभी योजनाओं के तहत किसानों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले की सभी तहसीलों मिल्कीपुर, बीकापुर, रुदौली, सोहावल, और सदर के पंजीकृत और फार्मर रजिस्ट्री करा चुके किसानों को सम्मान निधि की धनराशि मिली है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More