Categories: लखनऊ

घटिया निर्माण की पोल खोलने वाले सपा विधायक आरके वर्मा सहित 45-50 लोगों पर दर्ज हुआ केस दीवार को धक्का देकर गिराने का मामला

#प्रतापगढ़ में सपा विधायक आरके वर्मा सहित 6 नामजद और 45 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कराने वाली अमरनतोष कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है।
पिछले दिनों सपा विधायक ने निर्माणाधीन इंजीनियरिंग का निरीक्षण किया था। इस दौरान विधायक के एक धक्के से दो दिन पहले बनाई गई दीवार गिर गई थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मैनेजर का कहना है कि विधायक ने जानबूझकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
अमरनतोष कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर का आरोप है कि विधायक सात गाड़ियों से निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज निरीक्षण करने रानीगंज के शिवसत गांव पहुंचे थे। वहां विधायक के समर्थकों ने नई बन रही इंजीनियरिंग कॉलेज के दीवार को हिला दिया था। इसके बाद विधायक आरके वर्मा ने दीवार गिरा दी। इतना ही नहीं हंगामा भी किया था।
आरोप है कि मैनेजर ने जब विधायक को मना किया तो उनके द्वारा धमकी और गाली-गलौज की गई। विधायक ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने धमकी, गाली-गलौज, बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
तीन दिन पहले सपा विधायक निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां करोड़ों की लागत से बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज में घटिया मैटेरियल इस्तेमाल का आरोप लगाया था। विधायक ने हाथ से दीवार को धक्का दिया, तो 9 इंच की दीवार भर भराकर ढह गई थी। जिसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के घटिया निर्माण की चर्चा आम हो गई। यहां की दीवारों को भ्रष्टाचार की दीवार कहा जाने लगा था।
विधायक की शिकायत पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता इसकी जांच करने पहुंचे थे। विधायक के सामने ही अवर अभियंता ने निर्माण में उपयोग हो रहे ईंट, सीमेंट और बालू के सैंपल लिए थे।
editor

Recent Posts

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More

15 hours ago

हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण।  … Read More

1 day ago

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More

1 day ago

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216