अयोध्या उत्तर प्रदेश

ग्राहक बनकर आए उचक्कों ने ज्वैलरी शोरूम से पार की चेन, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद।

ग्राहक बनकर आए उचक्कों ने ज्वैलरी शोरूम से पार की चेन, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद।

अयोध्या।

अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर उचक्कों के गिरोह की सक्रियता सामने आई है। उचक्कों के गिरोह ने ख़रीददारी के बहाने रिकाबगंज क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी शो रूम से लगभग एक लाख कीमत की सोने की चेन पार कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मामले की जानकारी हुई। शोरूम के प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

बताया गया कि रिकाबगंज में ब्लूस्टोन ज्वैलरी एण्ड लाइफ स्टाईल का शो रूम है। शोरूम पर प्रयागराज जनपद के शिवपुरी थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर निवासी रवीन्द्र नाथ गुप्ता शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। शाखा प्रबंधक रवीन्द्र नाथ गुप्ता का कहना है कि 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे दो महिलाएं एवं एक पुरुष प्रतिष्ठान पर पहुंचे और सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। कर्मी ऋषभ सोनकर ने निकलकर चेन दिखानी शुरू की। बाद में तीनों कोई चेन पसंद न आने की बात कह कर बिना खरीददारी वापस लौट गए। रात्रि में स्टाक मिलान करने पर पता चला कि 13.62 ग्राम की एक सोने की चेन गायब है।

इसके बाद सीसीटीवी रिकार्डिंग की बारीकी से पड़ताल कराई गई, तो पता चला कि खरीददारी करने पहुंची दो महिलाओं और एक पुरुष के दल में शामिल महिला ने अपनी सहयोगी महिला को चेन पकड़ा दी और फिर कुछ देर इधर-उधर करने के बाद तीनो लोग बिना कुछ खरीदें चले गए। वारदात की जानकारी के बाद तीनों की तलाश का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सोमवार को नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतिष्ठान प्रबंधक की ओर से शिकायत मिलने के बाद तीन अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात और आरोपियों की पहचान व तलाश कराई जा रही है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216