hhhhh - ग्राम स्वराज योजना की कार्यशाला:प्रधानों को SDG और GPDP का मिला प्रशिक्षण

ग्राम स्वराज योजना की कार्यशाला:प्रधानों को SDG और GPDP का मिला प्रशिक्षण

अयोध्या उत्तर प्रदेश

ग्राम स्वराज योजना की कार्यशाला:प्रधानों को SDG और GPDP का मिला प्रशिक्षण।

hhhhh - ग्राम स्वराज योजना की कार्यशाला:प्रधानों को SDG और GPDP का मिला प्रशिक्षण

अयोध्या।
अयोध्या जिले के विकासखंड तारुन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 60 ग्राम पंचायतों के प्रधान शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य, पंचायत विकास सूचकांक और ग्राम पंचायत विकास योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।

खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए।
सहायक खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार और खंड विकास अधिकारी मोहम्मद हुसैन फारुकी ने पंचायतों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रशिक्षक अरविंद पाठक ने सतत विकास लक्ष्य के 9 प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया। बृजेंद्र कुमार दुबे ने वीडियो फिल्म के माध्यम से पंचायत विकास योजना की जानकारी दी।
कार्यशाला में प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश सिंह कक्कू, ग्राम पंचायत सचिव रामनयन यादव, महेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार वर्मा और तारुन के ग्राम प्रधान हरिराम निषाद सहित सभी पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *