ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारों में बांटा परिचय पत्र और मनाया होली मिलन समारोह।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारों में बांटा परिचय पत्र और मनाया होली मिलन समारोह।

बीकापुर_अयोध्या।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बीकापुर तहसील इकाई के बैनर तले ब्लॉक सभागार बीकापुर मे 39 पत्रकारों का परिचय पत्र कार्ड वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे ।जहां पर उनका स्वागत तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के साथ जिला अध्यक्ष देव बक्स वर्मा ने किया। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को परिचय पत्र जिला अध्यक्ष देव बक्स वर्मा ने गले में पहना कर दिया। परिचय पत्र वितरण करने के बाद सभागार में मौजूद सभी पत्रकार बंधुओं के माथे पर तिलक लगाकर एक दूसरे को होली मिलन समारोह की बधाई भी दी। पत्रकार राम अवध यादव, शेख मोहम्मद इस्हाक, मनोज यादव समेत अन्य लोगों ने ग्रामीण स्थल पर पत्रकारिता कर रहे पत्रकार बंधुओं के लेखनी की प्रशंसा की और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला।  मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए ग्रामीण एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देव बकस वर्मा ने बताया जून माह में जिला स्तर पर सम्मेलन कराने पर विचार किया जाएगा। जिसकी औपचारिक घोषणा बाद में की जाएगी। उन्होंने कहा पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहां डेढ़ दशक पहले तहसील स्तर से लेकर जिला मुख्यालय और पुलिस मुख्यालय पर पत्रकारों का उत्पीड़न होता था। लेकिन अब इसमें कमी आई है।  उन्होंने कहां पत्रकारों का उत्पीड़न हुआ तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। परिचय पत्र वितरण व होली मिलन समारोह के दौरान  मीडिया के पत्रकार मौजूद थे।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

3 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

3 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216