गोसाईगंज विधायक के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, क्षेत्र की जनता से घर-घर तिरंगा लगाने की किया अपील

गोसाईगंज विधायक के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, क्षेत्र की जनता से घर-घर तिरंगा लगाने की किया अपील

विकासखंड बीकापुर क्षेत्र अंतर्गत कोछा बाजार में कोछा से सोनबरसा मुसलमीन तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका नेतृत्व गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने किया। गोसाईगंज विधायक श्री सिंह ने आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव की सफलता के लिए क्षेत्र की जनता से घर-घर तिरंगा लगाने की अपील किया।
विकासखंड बीकापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोछा बाजार में सुबह 10:00 बजे से क्षेत्र के आसपास के गणमान्य लोगों सहित ग्राम प्रधानों के साथ गोसाईगंज विधायक श्री सिंह तिरंगा यात्रा लेकर कोछा बाजार से होती हुए सोनबरसा मुसलमीन पंचायत भवन पहुंचे, जहां उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहां की आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए घर-घर तिरंगा लहराना आवश्यक है।
तिरंगा यात्रा के उपरांत विधायक श्री सिंह बगल की ग्राम पंचायत अमावा के पंचायत भवन पर पहुंचे जहां उन्होंने अमृत वन महोत्सव के अंतर्गत आम का पेड़ रोपित कर लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु अधिकतम वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया।
विधायक श्री सिंह के साथ जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव, प्रधान कोछा बाजार हेमंत यादव, प्रधान सोनवर्षा मुसलमीन मो0 अशरफ, प्रधान अमावा मोबीन अहमद, मिहीलाल यादव पूर्व प्रधान जगदीश, सत्य प्रकाश यादव, रामसुंदर यादव , कृष्णा यादव, विवेक सिंह सहित आसपास के गांव के भारी संख्या में लोगों ने विधायक श्री सिंह के नेतृत्व में निकलने वाली तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
तिरंगा यात्रा में विकासखंड बीकापुर से मुख्य रूप से संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय कुमार तिवारी, अवनीश कुमार शुक्ला, अवधेश प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष मोo नसीम, शुभम शुक्ला, अंजू वर्मा, सृष्टि सिंह, कमलेश कुमार वर्मा, जय प्रकाश वर्मा ,भीम सिंह रौनक ने भाग लिया।
editor

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

3 days ago

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट करने का आरोप।

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More

3 days ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

3 days ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216