images 1 - गोशाईगंज में व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

गोशाईगंज में व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

गोसाईगंज - अयोध्या

गोशाईगंज में व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

images 1 - गोशाईगंज में व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

गोशाईगंज _अयोध्या।
अयोध्या जिले के गोशाईगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सदामूरत पाठक ने थाना अधिकारी को दी गई शिकायत में बताया कि 1 अगस्त 2025 को रात करीब 10.30 बजे गांव के रोहित तिवारी और गौतम पाठक उनके घर आए।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें आवाज देकर बाहर बुलाया। जैसे ही वह घर से बाहर आए, दोनों आरोपियों ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सदामूरत ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने थाना अधिकारी से मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सदामूरत पाठक ग्राम घुनघुनवां, पोस्ट पौसरा, थाना गोशाईगंज, अयोध्या के निवासी हैं। आरोपी रोहित तिवारी दिनेश तिवारी के पुत्र हैं। गौतम पाठक सूर्यमणि पाठक के पुत्र हैं।
थाना अध्यक्ष विजेंद्र मिश्रा ने बताया कि 2 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *