
गोकशी के लिए ले जाए जा रहे गोवंश लदी पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर जिले के आलापुर थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम परतूपुर बगिया में रविवार सुबह गोकशी के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंशों से लदी पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इटहिया निवासी पूर्व प्रधान जिलाजीत सिंह फौजी व उनके साथियों ने सुबह लगभग साढ़े पांच बजे इस पिकअप को घेरकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक संजय सिंह व कांस्टेबल प्रफुल्ल सिंह ने पिकअप को चालक सहित कब्जे में ले लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम आमोद कुमार (पुत्र) रामदयाल निवासी भीटी खोरिया थाना खजनी, जनपद गोरखपुर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह मोलनापुर, थाना राजेसुल्तानपुर निवासी जितेंद्र कुमार (पुत्र) मिठ्ठू लाल के साथ मिलकर गोवंश की तस्करी करता था। पुलिस ने दोनों गोवंशों सहित पिकअप को थाने लाकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि गोकशी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More