गैर समुदाय युवक ने बेटी की सहेली के साथ किया दुष्कर्म , भेजा गया जेल।
कुमारगंज -अयोध्या।
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना के पुलिस चौकी देवगांव अंतर्गत एक गांव में सहेली के घर खेलने गई, 12 वर्षीय किशोरी के साथ गैर समुदाय के सहेली के पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने किशोरी के मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमारगंज थाना के एक गांव में एक 12 वर्षीय किशोरी अपने पड़ोसी सहेली के घर खेलने गई थी। जहां गैर समुदाय के सहेली के पिता अपने घर में किशोरी को अकेला देख उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया। किशोरी रोती-बिलखती वापस अपने घर पहुंची और रो-रोकर आप बीती अपनी मां से बयां की। जिसके बाद पीड़ित किशोरी की मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई थी। किशोरी की मां का आरोप है कि उनकी 12 वर्षीय बेटी पड़ोसी के घर सहेली के साथ खेलने गई थी। बेटी जब सहेली के घर पहुंची तो उनका पूरा परिवार बाहर गया था। घर में सहेली के पिता अकेले ही मौजूद थे।
कुमारगंज थानाध्यक्ष रतन सिंह ने तहरीर के आधार पर युवक इसरार निवासी इमामगंज के खिलाफ दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट का केस दर्ज करके कुमारगंज के खंडासा मोड़ से 24 घंटे के भीतर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश किया गया।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More