अयोध्या महाराजगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर विकास सिंह को जानलेवा हमले के एक मामले में क्लीन चिट दे दी है। इसकी रिपोर्ट विधानसभा चुनाव के दौरान वर्तमान समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह ने दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना में प्रकाश में आए तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किया है। पत्रावली विचारण के लिए सेशन सिपुर्द कर दी गई है। विकास इस समय पंजाब के माफिया लॉरेंस बिश्नोई के गुगोॅ को संरक्षण देने के आरोप में जेल में बंद है। उसकी गिरफ्तारी नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने की थी।
घटना 18 फरवरी 2022 की है। विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया था कि वह चुनाव का प्रचार करके उनियार से जाना बाजार जा रहे थे। नेव कबीरपुर चौराहे के पास सामने से रास्ता रुका था। उनके सामने पुलिस की गाड़ी चल रही थी। रास्ता एस्कॉर्ट व गनर ने खाली कराया। जब उनकी गाड़ी आगे बढ़ी तो रास्ते में विकास सिंह निवासी देवगढ़ अपने हाथ में पिस्टल लिए खड़ा था। साथ में रमेश दहाड़े निवासी पूरा बाजार भी थे।
जैसे ही उनकी गाड़ी आगे बढ़ी तुरंत गोली की आवाज आई। सरकारी गनर उतर कर गया। उसके बाद फायर की आवाज आई और ईंट पत्थर चले। इन सब का प्रत्यक्षदर्शी हमारा गनर और वहां पर खड़े अन्य लोग भी थे। हमलावर ललकार रहे थे कि आज घेर कर मार दो। बचने न पाएं। सरकारी गनर की सतर्कता से मेरी जान बची। इस तहरीर पर विकास सिंह के खिलाफ नामजद और अज्ञात 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।
विवेचना के बाद पुलिस ने मामले में विकास सिंह तथा 20 अज्ञात को नामजदगी गलत बता क्लीन चिट दे दी। मामले को विचारण के लिए सेशन सिपुर्द कर दिया गया है, जिसमें तारीख पेशी 7 फरवरी नियत की गई है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More