
गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
अंबेडकरनगर।
अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना पुलिस ने यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शिवम कुमार, (पुत्र) शिवदास, निवासी अंबरपुर, थाना जैतपुर, जनपद अंबेडकरनगर है। अभियुक्त की गिरफ्तारी उप निरीक्षक रूपेश सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल सुनील कुमार मौर्य एवं होमगार्ड अवनीश तिवारी शामिल रहे।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाने लाकर आवश्यक पुलिस कार्रवाई पूरी की गई, इसके उपरांत उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
जैतपुर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More