अयोध्या श्रीराम नगरी में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने कैबिनेट के 25 सदस्यों के साथ शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अयोध्या में 10 करोड़ रुपये की लागत से गुजरात यात्री निवासी का निर्माण कराया जाएगा। के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 10 करोड़ का बजट आवंटित किया है। शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने मंत्रीमंडल के साथ श्रीरामलला का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। भूमि उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि मुझे गुजरात के मंत्रियों के साथ श्रीरामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह भावुक करने वाला क्षण है। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के नए कालचक्र के उद्धव का उद्घोष है। श्रीरामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह राष्ट्रीय उत्सव के रूप में समग्र भारत में मनाया गया। यह एक नए युग की शुरुआत है।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने कैबिनेट के 25 सदस्यों के साथ शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला राम जन्मभूमि परिसर पहुंचा। राम मंदिर में श्रीरामलला का दर्शन-पूजन के बाद देशवासियों व गुजरात वासियों के लिए कामना की।
गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बताया कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा दोनों ही हर एक हिंदू का संकल्प था। इस पवित्र कार्य का सौभाग्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि सरकार ने रेल मंत्रालय के द्वारा आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से हजारों लोगों को अब तक श्रीरामलला के दर्शन कराए हैं।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More