गर्भवती की मौत के मामले में पति समेत सास-ससुर पर दहेज हत्या की प्राथमिकी।
अयोध्या।
अयोध्या जिले थाना खंडासा के जयराजपुर गांव में बीते 29 दिसंबर को हुई नवविवाहिता की मौत के पांच दिन बाद पुलिस ने पति व सास ससुर के खिलाफ दहेज हत्या व महिला उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। मामले में उसके भाई ने दहेज उत्पीड़न, हत्या का आरोप लगाया था। बुधवार को उन्होंने एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी।
आपको बता दें कि गांव निवासी वैशाली मौर्या का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात सामने आई थी। मृतका दो माह की गर्भवती भी थी। उसके भाई राजेश कुमार निवासी कुचेरा बाजार थाना इनायत नगर ने बताया था कि उसकी बहन वैशाली की शादी 17 फरवरी 2024 को श्रवण कुमार मौर्य के साथ हुई थी। पति नोएडा शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। जबकि वैशाली गांव के घर में रहती थी। आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसकी हत्या कर दी।
खंडासा थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति श्रवण कुमार, ससुर गया प्रसाद व सास गंगाजली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More