
प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव के पास सड़क पर चीनी मिल की फ्रेसमेट गिरने के बाद बरसात के बाद फिसलन हो गई। जिसके चलते कई वाहन पलट गए, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए हैं। बुधवार की रात बाइक से शिवम सिंह निवासी दलपतपुर थाना मोतीगंज गोंडा अपने साथी के साथ जा रहे थे। सड़क पर फिसलन के चलते फिसल कर जाकर ट्रक से टकरा गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां शिवम सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात लगभग 12 बजे तारुन थाना क्षेत्र के बल्ली कृपालपुर निवासी राजू पाल और छोटू वर्मा गन्ना लादकर टैक्टर ट्राली से जा रहे थे। जैसे मैनुद्दीनपुर गांव के पास पहुंचे वैसे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसके नीचे दोनों दब गए। पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से गन्ना हटवा कर दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।वहीं सड़क पर फिसलन के कारण कई बाइक सवार गिर कर घायल हो गए। थाना प्रभारी केके मिश्र ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More