अयोध्या उत्तर प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

अयोध्या।

अयोध्या गणतंत्र समारोह को परम्परागत एवं सादगी से मनाने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिये गये है। निर्देशानुसार सरकारी भवनों पर झंडारोहण 8.30 बजे किया जायेगा। शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज 10 बजे फहराया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द की भवना को मजबूत बनाने पर बल दिया जायेगा। झंडारोहण के बाद पुलिस लाइन में परेड का भी आयोजन किया जायेगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सेना अथवा पुलिस बल के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा।

इस निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस मनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रातः 7 बजे डा. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में क्रासकन्ट्री रेस का आयोजन किया जायेगा। 7.30 बजे नगर निगम क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा। उसके बाद सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया जायेगा।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जायेगा। 9 बजे स्वालम्बी विद्यालय आचार्य नगर में चरखा यज्ञ एवं सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया जायेगा। 9.30 बजे पुलिस लाइन में पुलिस परेड का आयोजन होगा। 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण एवं अभिवादन तत्पश्चात खेलकूद का आयोजन किया जाएगा। 11 बजे जिला कारागार एवं बाल कारागार एवं कुष्ठ आश्रम में फल आदि का वितरण होगा तथा स्थानीय चौक घंटाघर में मानव श्रृंखला का एनसीसी व स्काउट के बच्चों द्वारा रूटमार्च किया जायेगा। 12 बजे जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, श्रीराम चिकित्सालय में फल वितरण होगा तथा नगर निगम एवं समस्त नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों के समस्त वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। 2 बजे जीआईसी अयोध्या में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन तथा सायं 6 बजे चौक घंटाघर में साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए सभी व्यक्तियों द्वारा मोमबत्तियों के माध्यम से प्रकाशमय किया जायेगा।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216