अयोध्या उत्तर प्रदेश

खेल किसी को हराने की नहीं,आगे बढ़ने की स्पर्धा :- बेबी रानी मौर्या।

खेल किसी को हराने की नहीं,आगे बढ़ने की स्पर्धा :- बेबी रानी मौर्या।

अयोध्या।
अयोध्या तीन दिवसीय सांसद प्राइज मनी महिला खेल प्रतियोगिता समापन समारोह को संबोधित कर रहीं बाल विकास व महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या ने कहा खेल किसी को हराने के नहीं बल्कि आगे बढ़ने की स्पर्धा होती है। पीएम मोदी ने महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, स्वंय सहायता समूह जैसी योजनाओं के माध्यम से नारी के जीवन स्तर में सुधार आया है। खेलो इंडिया से युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ा है। खेल से शरीर स्वस्थ्य रहता है। बाल विकास व महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या में चल रही तीन दिवसीय सांसद प्राइज मनी महिला खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने विजयी खिलाडि़यों के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडि़यों को भी सम्मानित किया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि खेल की सुंदरता न केवल जीतने की आदत विकसित करने में है, बल्कि आत्म-सुधार की निरंतर खोज करने में भी है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, सांसद व महिला मोर्चा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पांडेय बादल, कमला शंकर पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणामों में कबड्डी में पानी संस्थान की टीम ने मैथोडिस्ट इंटर कॉलेज को हराया। खो-खो में माझगांव, रस्साकसी में मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज विजयी रहा। 100 मी. दौड़ में पलक तिवारी प्रथम, इशिका वर्मा द्वितीय, रेनू तृतीय, 200 मी. में पलक प्रथम, शिवानी द्वितीय, इशिका तृतीय, 400 मी. में शिवानी प्रथम, आयुषी द्वितीय व लक्ष्मी तृतीय, 800 मी. में नेहा प्रथम, शशी पाल द्वितीय व लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में नेहा हैरिंग्टनगंज प्रथम, दीपा बनीकोडर द्वितीय व शालू तारुन तीसरे स्थान पर रहीं।
खेल प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रर्दशन करने वाली एशियन जूनियर हैंडबॉल चैम्पियनशिप उज्बेकिस्तान, यूथ एशियन जूनियर हैंडबॉल चैम्पियनशिप कजाकिस्तान में स्वर्ण पदक जीतने वाली आराधना त्रिपाठी, सीनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी निक्की, राजपति व सुवि को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा टेनिस बॉल क्रिकेट इंडो भूटान, इंडो नेपाल सीरीज के खिलाडि़यों ऋषिका तिवारी, मुस्कान जायसवाल, तृप्ती, दिव्यानी सिंह, नीलम निषाद, शालिनी सिंह, विधि यादव, नेहा वर्मा, अदबिया बानो व सेंट्रल जोन सब जूनियर ताइक्वाडों चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक विजेता आराध्या मिश्रा, राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता पूजा यादव, आल इंडिया विश्वविद्यालय ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता पूजा यादव, राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में रितू सिंह व नीलू शर्मा को सम्मानित किया गया।

सांसद महिला खेल के समापन अवसर पर रविवार को पहुंचीं महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाप्त हो चुकी है। थोड़ी बहुत समाजवादी पार्टी बची है। लोकसभा चुनाव में पहले भी जीते हैं और श्रीरामलला के आशीर्वाद से एक बार फिर जीतेंगे। फैजाबाद लोकसभा से लल्लू सिंह को टिकट मिला है उनको श्रीरामलला का आशीर्वाद मिलेगा।
विपक्ष के गठबंधन के सवाल पर बेबी रानी मौर्य ने कहा कि गठबंधन का कितना असर पड़ेगा यह तो बाद में ही पता चलेगा। राजनीति अपनी जगह है। ईश्वर अपनी जगह। हिंदू राजनीति किसी भी पार्टी में करे, लेकिन वह भगवान का भक्त ही होता है। जिस तरह अखिलेश यादव ने अपने विधायकों को श्रीरामलला के दर्शन करने से रोका और उसी के कारण परेशान भी हुए। सपा विधायकों का अपना अधिकार है कि वह दर्शन करें उसके लिए अखिलेश यादव को नहीं रोकना चाहिए था। विधायक अभय सिंह ने दर्शन किये तो कितने भावुक हो गए। यह उनका अधिकार था। कहा कि अयोध्या में रामभक्तों की संख्या को कोई नहीं रोक पाएगा। मैं खुद ही लंबे जाम को झेलकर आ रही हूं।
editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216