images 2 14 - खुदाई में 300 साल पुराने 49 सिक्के मिले।

खुदाई में 300 साल पुराने 49 सिक्के मिले।

अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश
खुदाई में 300 साल पुराने 49 सिक्के मिले, पाइप लाइन बिछाने के लिए हो रही थी खुदाई।

images 1 16 - खुदाई में 300 साल पुराने 49 सिक्के मिले।

अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकरनगर में महरुआ थाना इलाके के बरामदपुर जरियारी में हर घर नल योजना के तहत पाइप बिछाने के लिए खुदाई के दौरान पुराना सिक्का मिला है। पुराना सिक्का मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिक्का को कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी कर एसडीएम को सौंप दिया है।

महरुआ थाना इलाके के बरामद पुर जरियारी में शुक्रवार देर शाम हर घर नल योजना के तहत पाइप बिछाने के लिए खुदाई चल रही थी। खुदाई के दौरान मजदूरों को प्राचीन काल के 49 सिक्के मिले। प्राचीन काल के सिक्के मिलने की सूचना पर उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सिक्के देखने में सफेद रंग और गोल्डन रंग के हैं। सिक्के पर 1749 लिखा है। इससे लग रहा है कि सिक्के 300 साल पुराने हैं। सिक्के मिलने की सूचना पर महरुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सिक्कों को अभिरक्षा में लेकर इसकी आगे की जांच के लिए एसडीएम को सौंप दिया।

images 2 14 - खुदाई में 300 साल पुराने 49 सिक्के मिले।

महरुआ थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि पाइप लाइन को डालने के लिए खुदाई के दौरान मजदूरों को 49 प्राचीन कालीन सिक्के मिले थे, जिन्हें अभिरक्षा में लेकर जांच के लिए एसडीएम को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *