fdfdfdfdf n 1 - खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के प्रचलन से जनजीवन की स्वास्थ्य समस्याओं पर रोकथाम हेतु समीक्षा, बैठक की गई आयोजित।

खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के प्रचलन से जनजीवन की स्वास्थ्य समस्याओं पर रोकथाम हेतु समीक्षा, बैठक की गई आयोजित।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के प्रचलन से जनजीवन की स्वास्थ्य समस्याओं पर रोकथाम हेतु समीक्षा, बैठक की गई आयोजित।

fdfdfdfdf n 1 - खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के प्रचलन से जनजीवन की स्वास्थ्य समस्याओं पर रोकथाम हेतु समीक्षा, बैठक की गई आयोजित।

अयोध्या।
अयोध्या उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दावों के प्रचलन से जनजीवन की स्वास्थ्य समस्याओं पर रोकथाम हेतु गठित समिति की समीक्षा बैठक दिनांक 16.05.2025 को सायं कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समिति के सभापति माननीय श्री राम गोपाल उर्फ गोपाल अंजान जी की अध्यक्षता एवं माननीय सदस्य गण श्रीमती वंदना वर्मा जी, श्री मानवेंद्र सिंह जी, श्री संतोष सिंह जी, की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी नगर तथा मंडल के अन्य जनपदों से आए हुए जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित विभाग की विभागों के मंडली एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा समिति का मंडल के सभी जनपदों के उपस्थित अधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया तथा माननीय सभापति एवं सदस्य गणों का पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र तथा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा अपर जिलाधिकारी नगर द्वारा पुष्प गुच्छ एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर समिति के साथ आए हुए विशेष सचिव एवं अन्य कर्मचारी गणों का स्वागत किया गया।

सभापति महोदय की अनुमति से बैठक प्रारंभ की गई सर्वप्रथम विशेष सचिव प्रताप नारायण द्विवेदी जी द्वारा उद्घोषित किया गया की समिति एक मिनी सदन की तरह है एवं समिति के साथ बैठक एवं समीक्षा की बिंदुओं पर अपनी बात कहते समय अधिकारी गणों द्वारा वैसा ही व्यवहार किया जाए जैसा कि सदन में किया जाता है। एजेंडा बिंदुओं के अनुसार जनपदवार सभी विभागों की क्रमवार समीक्षा की गई एवं लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धियां के संबंध में समिति द्वारा अधिकारी गणों से उनकी कार्य प्रणाली एवं जनपद की स्थिति पर चर्चा की गई।

llll - खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के प्रचलन से जनजीवन की स्वास्थ्य समस्याओं पर रोकथाम हेतु समीक्षा, बैठक की गई आयोजित।

सभापति महोदय द्वारा सर्वप्रथम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा की गई जिसमें अन्य जनपदों के अपेक्षाकृत अयोध्या जनपद के कार्य प्रणाली पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए, सहायक आयुक्त (खाद्य) 2 श्री मानिक चंद्र सिंह को अच्छे कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र दिये जाने की संस्तुति की। तत्पश्चात यूनानी विभाग की समीक्षा की गयी जिसमें सभापति महोदय द्वारा निर्माण इकाइयों के लगातार निरीक्षण के आदेश दिए गए, सभापति महोदय द्वारा समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, आबकारी विभाग आदि के कार्यों की समीक्षा करते हुए समाज कल्याण विभाग अयोध्या के कार्यों से असंतुष्ट होकर उन्हें लखनऊ विधान परिषद सदन में बुलाए जाने का निर्देश जारी किया साथ ही साथ जिला आबकारी विभाग अयोध्या के कार्यों से असंतुष्टि प्रकट किया। विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय करते हुए प्रभावी कार्यवाही पर बल दिया गया।

सभापति महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि मिड डे मील कस्तूरबा गांधी विद्यालयों राशन की दुकानों एवं आंगनबाड़ी पुष्टाहार केंद्रों के निरीक्षण खाद्य सुरक्षा विभाग एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय के साथ प्रभावी रूप से किया जाए। मंडल के अन्य जनपदों के जिलाधिकारियों के स्थान पर अपर जिला अधिकारियों के द्वारा प्रतिभा किए जाने पर सभापति महोदय असंतोष व्यक्त किया गया तथा निर्देश दिए गए कि इस संबंध में किसी भी व्यक्ति को नामित करने के विषय में समिति से भी जिला अधिकारी द्वारा चर्चा कर ली जाए।
जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा समिति को आश्वासन दिया गया की अन्य जनपदों के समकक्ष अधिकारियों से वार्ता उपरांत सुनिश्चित किया जाएगा कि समिति के साथ अधिकारियों का संवाद बरकरार रहे। जिलाधिकारी द्वारा समिति के सभापति महोदय एवं सदस्य गणों को आश्वस्त किया गया कि बैठक में समिति द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का सभी जनपदों में अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *