अयोध्या उत्तर प्रदेश

खड़ी बुलट में लगी आग, जलकर राख, स्थानीय दुकानदारों ने पानी डाल बुझाई आग।

खड़ी बुलट में लगी आग, जलकर राख, स्थानीय दुकानदारों ने पानी डाल बुझाई आग।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में नया घाट पुलिस चौकी के पीछे आज दोपहर एक बुलट बाइक में अचानक आग लग गई। स्थानीय दुकानदारों ने पानी डालकर आग को बुझाया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। बुलट के पास कई अन्य चार पहिया और दो पहिया वाहन भी खड़े थे। गनीमत रही वहां तक आग नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग से बुलट जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी, इसके कारणों का पता नहीं चला।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि घटना नयाघाट पुलिस चौकी के पास होने से उस पर तुरंत काबू कर लिया गया। हादसा बड़ा होने से बच गया। जली बुलट अंबेडकर नगर जिले के अहिरौली क्षेत्र के गांव चादंपुर महबूब निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह (पुत्र) हरदेव सिंह की है। पुलिस के अनुसार वाहन चालक घटना के बाद यहां से चला गया है।
हरदेव सिंह ने बताया कि गोंडा जिले में उनकी लड़की का आज तिलक था। वे कपड़ा आदि सामान लिए हुए थे। वे इसी के लिए गोंडा जाने वाले थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि वाहन के प्लग के पास से धुंआ निकलने लगा, तो बालू डालकर रोकने का प्रयास किया। मगर आग बढ़ती ही गई और वाहन जल गया। लोगों की मदद से पानी डालकर घटना पर काबू किया जा सका।

editor

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

3 days ago

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट करने का आरोप।

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More

3 days ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

3 days ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216