क्रिकेट खेलते समय 13 साल के बच्चे को पर लगी गेंद, इलाज के दौरान मौत।
हैदरगंज_अयोध्या
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के कोरोराघवपुर मजरे गोसाई का पुरवा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। एक 13 वर्षीय छात्र की क्रिकेट खेलते समय हुई चोट से मौत हो गई।
घटना रविवार की है,जब मृतक शनि अपने घर से करीब 200 मीटर दूर खाली खेत में पड़ोसी गांव बोझवा के बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान पड़ोसी रोहित यादव द्वारा फेंकी गई गेंद शनि की कनपटी पर लगी। गेंद लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद अन्य बच्चे वहां से भाग गए। परिजनों को जानकारी मिलते ही शनि को दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे भर्ती किया गया,लेकिन शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शनि के पिता रामनयन ने आरोप लगाया है कि रोहित यादव ने दो महीने पहले उनके बेटे को धमकी दी थी और रविवार को जानबूझकर गेंद से हमला किया। पिता की तहरीर पर हैदरगंज थाना अध्यक्ष विवेक कुमार राय ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। शनि के शव को देख परिवार में कोहराम मच गया है।
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक के नेतृत्व में सेना को सम्मान, पहलगाम में मारे… Read More
प्रसव में ली गई मोटी रकम में मुख्य चिकित्सधिकारी ने दिखाई सख्ती,सीएचसी अधीक्षक को चेतावनी,सीएमओ।… Read More
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, शनिवार का दिन सफाई दिवस… Read More
अयोध्या मंडल कारागार में महिला आरक्षी की मौत, कमरे में मिला फंदे से लटका शव।… Read More
शादीशुदा युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया, थाने में पीड़िता की मां की सुनवाई नहीं।… Read More
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, रिश्तेदारी से लौटते वक्त हादसा। अयोध्या। अयोध्या… Read More